मानको की अनदेखी पर तीन खाद्य प्रतिष्ठानों को नोटिस
हरिद्वार, अप्रैल 17 -- जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मानकों की अनदेखी पर तीन खाद्य प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा के नेतृत्व में रोड़ी बेलवाला, ज्वालापुर और सीतापुर क्षेत्रों में करीब 10 से 12 होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों व फुटकर दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर तीन खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की के तहत नोटिस जारी किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम ने सभी खाद्य कारोबारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर वैध खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.