हाथरस, मई 17 -- हाथरस, संवाददाता। मानकों में छूट मिलने के बाद से गेहूं की सरकारी खरीद में तेजी आ गई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 76 फीसदी गेहूं की खरीद हो चुकी है। खरीद की लक्ष्य पूरा होने की संभावना बढ़ गई है। जिले के किसान रवी के सीजन में प्रमुख रूप से गेहूं की पैदावार करते हैं।

कृषि विभाग के आंकड़े कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में इस बार करीब 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं का उत्पादन हुआ था। फसल के समय हुई बेमौसम बारिश की वजह से गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित हो गई थी। इस समय किसान गेहूं की उपज को बेच रहे हैं। जिले में 58 क्रय केंद्रों पर सरकारी खरीद हो रही है। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खरीद का लक्ष्य 1.50 लाख क्विंटल निर्धारित किया गया है। बारि...