मानकों में छूट मिली तो गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार
हाथरस, मई 13 -- हाथरस, संवाददाता। मानकों में छूट मिलने के बाद से जिले में गेहूं की सरकारी खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 69 फीसदी गेहूं की खरीद हो चुकी है। अधिकारियों का दावा है कि इस वर्ष खरीद का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। जिले के किसान रबी के सीजन में प्रमुख रूप से गेहूं की फसल उगाते हैं।
कृषि आंकड़े कृषि विभाग के आंकड़े के अनुसार जिले में इस बार करीब 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं का उत्पादन हुआ था। किसान इस समय अपनी उपज बेच रहे हैं। जिले में सरकारी खरीद के लिए 58 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हुई थी। बारिश से इस बार फसल को काफी नुकसान हुआ था। गेहूं की चमक व आकार प्रभावित हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.