नई दिल्ली, जनवरी 21 -- औषधि नियामक संस्था केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने गत दिसंबर की जांच को लेकर दवाइयों की गुणवत्ता पर अपनी मासिक रिपोर्ट जारी की है। केंद्रीय और राज्य स्तरीय प्रयोगशालाओं ने इन जांच में कुल 167 दवा नमूनों को मानक स्तर पर खरा नहीं पाया है। सीडीएससीओ ने स्पष्ट किया है कि किसी नमूने का मानक पर खरा न उतरने का मतलब है कि वह दवा किसी खास पैमाने को पूरा करने में विफल रही। यह भी कहा कि यह जांच केवल उन विशिष्ट बैचों तक सीमित है, जिनकी जांच सरकारी प्रयोगशालाओं में की गई। ऐसे में बाजार में उपलब्ध अन्य दवाओं को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। बताया कि जांच में कुछ गंभीर मामले भी सामने आए हैं, जिनमें सात दवाओं को नकली या 'स्पूरियस' पाया गया। ये नकली दवाएं गाजियाबाद, अहमदाबाद, बिहार और महाराष्ट्र जैसे इलाकों से जु...