कौशाम्बी, मई 14 -- विकास खंड चायल के कसेंदा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में बन रहे नए भवन की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है। आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे भविष्य में विद्यार्थियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री की जांच और उच्चस्तरीय निरीक्षण की मांग उठाई है। प्रयागराज-कौशांबी तपोस्थली मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण के दौरान विद्यालय के दो कमरे अधिग्रहित कर लिए गए थे। इसके स्थान पर कार्यदाई संस्था छात्र शक्ति द्वारा दो नए कमरों का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मानक विहीन सीसी रोड और नाली निर्माण के विरोध में उतरे लोग पिलर और बीम में मानक के अनुरूप मोटी गिट...