मानकों की अनदेखी वाली लाइब्रेरी सीज, कोचिंग सेंटरों को नोटिस
हमीरपुर, जून 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित की जा रही कोचिंग संस्थानों पर बुधवार को एसडीएम की अगुवाई में शिक्षा और दमकल विभाग ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। मानकों का पालन न होने पर विवेक नगर में संचालित एक लाइब्रेरी को सीज कर दिया गया है। यहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। जिन्हें बाहर निकालने के बाद लाइब्रेरी को सीज कर दिया गया। करीब दस से अधिक कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी की गई है। इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद से शासन ने कोचिंग सेंटरों की जांच-पडताल के आदेश दिए हैं। जिसके बाद से प्रशासन ने ताबड़तोड़ चेकिंग करनी शुरू कर दी है। हालांकि वर्तमान समय में कोचिंग सेंटर अधिकांश बंद हैं। कुछेक का धीरे-धीरे संचालन शुरू हुआ था। इस छापेमारी से उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.