मानकों की अनदेखी का आरोप लगा की निष्पक्ष जांच की मांग
विकासनगर, जून 11 -- चकराता-त्यूणी राष्ट्रीय राजमार्ग के वन गेट चकराता क्षेत्र में चल रहे डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। चकराता छावनी परिषद के नामित सभासद अनिल चांदना ने बताया कि सड़क पर रात के समय डामरीकरण किया गया, लेकिन अगले ही दिन कई स्थानों पर डामर की परत उखड़ती दिखाई दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होने के साथ-साथ आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- नवनिर्मित सड़क पर जलजमाव, संवेदक पर मनमानी का आरोप कहा कि, तीन दिन पूर्व सप्लाई से सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय तक सड़क पर बारिश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.