मानकों की अनदेखी कर डामरीकरण के ऊपर बना रहे सीसी रोड
चित्रकूट, अप्रैल 15 -- चित्रकूट। भरतकूप इलाके में मंडी समिति से मानकों की अनदेखी कर सीसी रोड का निर्माण बेधड़क चल रहा है। डामरीकरण की बनी सड़क के ऊपर ही सीधे सीसी रोड बनाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह निर्माण होने से सीसी रोड जल्द ही खराब हो जाएगी और फिर आवागमन में दिक्कतें होंगी। भरतकूप-मड़फा मुख्य मार्ग से ढ़ोलबजा को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को सीसी रोड बनाया जा रहा है। इसके पहले डामरीकरण किया गया था। सड़क खराब होने के बाद अब सीसी रोड बन रही है। लेकिन डामरीकरण को बिना हटवाए ही सीधे उसी ऊपर सीसी रोड का मसाला डलवाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर से ओवरलोड मिट्टी ढुलाई करने से दरक रही सड़क करीब 30 लाख की लागत से लगभग छह सौ मीटर सीसी रोड बनाई जानी है। यह कार्य मंडी समिति से कराया जा रहा है। जिसमें मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.