गाजीपुर, जून 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। लखनऊ में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से एक दर्जन से ज्यादा छात्रों की मौत हो गई है। इस घटन के बाद गाजीपुर के आग से बचाव के संबध में कई संस्थानों में पड़ताल कराई गई। शहर में दिन पर दिन जगह-जगह खुलते जा रहे कोचिग संस्थान आम लोगों सहित प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गए हैं। कोचिंग संचालन का न तो कोई मानक है और न ही कोई नियम-कानून। जिस संचालक को जहां मन किया, कोचिंग खोल दिया। इन कोचिग संस्थानों में सुरक्षा के कोई संसाधन नहीं है। गाजीपुर में 11 कोचिंग संस्थानों ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में पंजीयन कराया है। इसमें एक कोचिंग को छोड़कर अन्य पंजीयन कराने वाले कोचिंग संचालक भी अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं लिये है। यह भी पढ़ें- मान्यता केवल 25 को और मानकों की अनदेखी में संचालित 500 कोचिंग सेंटर कोचिंग सेंटर...