सीवान, मई 15 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में बिना मानकों का पालन किए संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।

कार्रवाई की शुरुआत जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद अबतक चिन्हित करीब 50 अस्पतालों व लैब संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने सभी को तीन दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब देने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर संबंधित अस्पताल, लैबों व इनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से जिले में बिना मानकों के संचालित स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मच गया है।

टीम की जांच मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थानीय स्तर पर ऐसे स्वास्थ्य संस्थानों की जांच के लिए टीम बनायी ग...