चक्रधरपुर, अप्रैल 10 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित मानकी - मुंडा सभागार में गुरुवार को मुंडा रांदो कोड़ाह की अध्यक्षता में मानकी- मुंडा संघ की बैठक हुई। बैठक में मानकी - मुंडाओं के अधिकार समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि झारखंड सरकार ने पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड नियमावली 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। लेकिन इसका अनुपालन सही तरीके से नहीं हो रहा है। बैठक में सहायक सचिव के चुनाव पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि ग्राम सभा का बैंक खाता खोला जाना है, जो अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य के संयुक्त नाम पर होगा। बैठक में इन बिंदुओं पर चर्चा तो की गई, लेकिन सदस्यों की अधिक उपस्थिति न होने के कारण कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका। इसलिए संघ की अगली बैठक 12...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.