मानकी-मुंडा, मांझी बाबा व पारंपरिक ग्राम प्रधानों की सूची का पुनः करें जांच : डीसी
बोकारो, मई 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला अंतर्गत मानकी, मुंडा, ग्राम प्रधान, डाकुवा, परगणैत, पराणिक, जोगमांझी, नायकी, कुड़ाम नायकी, गोडैत, मूल रैयत, पड़हा राजा, ग्राम सभा का प्रधान, घटवाल एवं तावेदार आदि को सम्मान राशि दिये जाने के उद्देश्य से जिले के संथाल आदिवासी व अन्य जनजातीय समुदायों के ग्रामों का सर्वे कर चिन्हित करने तथा उनका सूची तैयार करने का निर्देश पूर्व में दिया गया था। इसी क्रम में सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी अंचलाधिकारियों व प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने सभी अंचलों से प्राप्त सूची की समीक्षा की। राजस्व गांव-आदिवासी गांव, टोला आदि की जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि सभी पारंपरिक ग्राम प्रधानों एवं संबंधित पदाधिकारियों की सूची का गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ सत्यापन किया जाना आवश्यक है, ताकि योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.