चाईबासा, मार्च 17 -- नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र के मानकी टोला गांव में निजी कंपनी की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 50 से 55 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान कई मरीजों में शुगर, फाइलेरिया, दाद-खाज सहित अन्य बीमारियों की पहचान हुई, जिनका उपचार कर सभी जरूरतमंदों को कंपनी की ओर से नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।शिविर में उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर.आर. मिश्रा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया और खांसी-जुकाम से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने लोगों से स्वच्छ भोजन करने, साफ पानी पीने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।इस दौरान कंपनी की ओर से डॉ. राजीव रंजन मिश्रा, कंपाउंडर मनीष कुमार और पदाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.