कानपुर, जून 28 -- डेरापुर। क्षेत्र के सरदारपुर गांव की सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया। गांव के प्रमोद नायक ने 30 अप्रैल 2026 को सड़क की खराब गुणवत्ता की शिकायत की थी। इस पर पीडब्ल्यूडी के जेई अभिषेक ने सड़क का निरीक्षण कर खामियां पाये जाने पर रविवार को सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया। इससे क्षेत्रीय ग्रामीणों में खुशी दिखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...