महाराजगंज, अप्रैल 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा क्षेत्र के करमहिरया नहर से शीतलपुर तक 12 सौ मीटर बन रही सड़क को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि पुरानी सड़क पर पेंट का काम चल रहा है। उस पर जहां गड्ढे हैं वहां गिट्टी डालकर उसी पर पेंट कर दिया जा रहा है और सड़क पर जमे धूल मिट्टी को भी नहीं साफ किया जा रहा है। मानक के अनुसार डामर नहीं डाला जा रहा है। लोगों ने शासन-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।गांव के निवासी रामराज, तूफानी, रमेश, मंगरू, नरेन्द्र, श्रीराम, कमलेश आदि का कहना है कि यह सड़क कई वर्षों से टूटी-फूटी थी। काफी मांग के बाद सड़क मरम्मत का कार्य स्वीकृत हुआ। लेकिन जिम्मेदार इसका निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन व मानक के अनुरूप नहीं करा रहे हैं। बनती सड़क की गिट्टियां उखड़ जा रही हैं। ऐसे में एक मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.