गाजीपुर, दिसम्बर 13 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। जिला पंचायत विभाग की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया। मामला मरदह महाहर मार्ग से मरदह के सोढ़रा बस्ती तक निर्माणाधीन लगभग 710 मीटर लंबी पिच रोड से जुड़ा है, जिस पर करीब 25 लाख रुपये की लागत आनी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार स्टीमेट में सड़क के दोनों ओर दो-दो मीटर चौड़ी पटरी का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन कहीं भी पटरी नहीं बनाई गई। इसके अलावा पुरानी सड़क पर उगी घास और मिट्टी को हटाए बिना, कुटाई और समतलीकरण किए बिना ही नाम मात्र की पिच डाल दी गई, जिससे सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क को उखाड़ते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.