मिर्जापुर, जून 14 -- जिगना (मिर्जापुर)। क्षेत्र के अकोढ़ी-बबुरा संपर्क मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए रविवार को ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों एवं ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि कमीशनखोरी के चक्कर में कार्यदाई संस्था के अधिकारी कार्यस्थल पर कभी नहीं आते हैं।ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन ठेकेदार मनमाने तरीके से घटिया सीमेंट, बालू और कंक्रीट का इस्तेमाल कर रहा है। प्रयुक्त होने वाली सामग्री के अनुपात में भी घपला किया जा रहा है। कहा कि मौसम की बरसात आने में अब देर नहीं है। पुलिया निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ रहा है। बरसात से पहले पुलिया नहीं बना तो बबुरा सहित डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों को पक्की सड़क तक पहुंचने के लिए 35 किलोमीटर की दूरी...