मानकविहीन कूड़ा केंद्र का टीन शेड आंधी में उड़ा
गंगापार, जून 2 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के कनेवरा गांव में स्वच्छता योजना के तहत बनाया गया कूड़ा संग्रह केंद्र शुरू होने के पहले ही ध्वस्त हो रहा है। केंद्र तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता न होने से यह निर्माण उपयोग में नहीं आ पा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि बिना स्थल की सुविधा देखे ही निर्माण करा दिया गया, जिससे पूरी योजना अधूरी रह गई। हालात यह हैं कि कूड़ा ढोने वाला वाहन वहां तक पहुंच ही नहीं सकता, जिससे घर-घर कूड़ा संग्रह की व्यवस्था ठप पड़ी है। चार दिन पहले आई आंधी ने भी निर्माण की पोल खोल दी। तेज हवाओं के चलते केंद्र के टीन शेड उखड़ गए, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.