मानकनगर में सिग्नल फेल, शताब्दी सहित खड़ी रह गईं चार ट्रेनें
लखनऊ, जुलाई 21 -- मानक नगर स्टेशन पर सिग्नल फेल होने से दिल्ली जाने वाली शताब्दी सहित चार ट्रेनों को मानकनगर और लखनऊ जंक्शन स्टेशनों पर खड़ा करा दिया गया। जिसके कारण यह ट्रेनें घंटों की देरी से रवाना की जा सकीं। बताया जाता है कि दोपहर बाद मानकनगर स्टेशन का पैनल लॉक हो गया, जिसके कारण सिग्नलों ने काम करना बंद कर दिया। इस दौरान लखनऊ से दिल्ली जाने वाली वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस को लखनऊ जंक्शन से रवाना किया जा चुका था। ऐसे में इस ट्रेन को मानक नगर स्टेशन पर रोकना पड़ा। ट्रेन अनावश्यक खड़ी होने पर यात्रियों ने देरी का कारण जानने के लिए एक्स पर रेलवे से सवाल पूछने शुरू कर दिए, लेकिन कोई माकूल जवाब नहीं दिया गया। सिग्नल सही होने के बाद शताब्दी को आगे के लिए रवाना किया गया। यह ट्रेन उन्नाव जंक्शन पर अपने निर्धारित समय 4.19 बजे से 1.13 घंटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.