लखनऊ, मार्च 30 -- रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गाड़ी संख्या 14123/14124 (मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-कानपुर सेंट्रल) इंटरसिटी एक्सप्रेस का मानकनगर (एमकेजी) स्टेशन पर अस्थायी ठहराव अगले तीन महीनों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह सुविधा 03 अप्रैल से 02 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि मानकनगर स्टेशन पर ठहराव का समय गाड़ी संख्या 14123 (प्रतापगढ़-कानपुर) आगमन 08:01 बजे और प्रस्थान 08:02 बजे होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14124 (कानपुर-प्रतापगढ़) आगमन 18:34 बजे और प्रस्थान 18:35 बजे होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.