माध्यमिक स्कूलों में शुरू होगी हुनर की पाठशाला
संभल, सितम्बर 29 -- माध्यमिक स्कूलों में अब विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ हुनरमंद बनाने की तैयारी है। प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक और कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से किशोर उम्र में ही विद्यार्थियों को अलग-अलग तकनीकी कौशलों से परिचित कराया जाएगा, ताकि वे भविष्य में रोजगार के अवसरों के लिए तैयार हो सकें। प्रोजेक्ट के तहत विद्यार्थियों की व्यक्तिगत रुचि और क्षमता के मुताबिक रोजगारपरक तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल सिखाए जाएंगे। इसका उद्देश्य पढ़ाई के साथ ऐसी दक्षताएं विकसित करना है, जो आगे चलकर उनके करियर और स्वरोजगार में मददगार बन सकें। हुनर की पाठशाला में प्रयोगात्मक और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा को महत्व दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में समस्या समाधान, रचनात्मक सोच और व्यावहारिक समझ विकसित करने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.