सिद्धार्थ, जनवरी 2 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की तैयारियों का आकलन करने के लिए प्री बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 12 जनवरी से प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। पहले दिन हाईस्कूल की हिंदी और इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी। प्रश्नपत्र पहुंचाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि 12 जनवरी को हाईस्कूल में हिन्दी व प्रारंभिक हिन्दी, इंटर में हिन्दी व सामान्य हिन्दी की परीक्षा है। 13 जनवरी को हाईस्कूल की विज्ञान और इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान, नागिरक शास्त्र, लेख शास्त्र विषय की परीक्षा कराई जाएगी। 15 जनवरी को हाईस्कूल एवं इंटर में अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 16 जनवरी को हाईस्कूल मे...