माध्यमिक स्कूलों भर्ती को हर साल 31 मई तक भेजा जाएगा अधियाचन
लखनऊ, अक्टूबर 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों में सीधी भर्ती के खाली पदों को अब समय से भरा जा सकेगा। शासन ने इसके लिए अधियाचन भेजने की समय-सारिणी निर्धारित कर दी है। अब हर साल विभाग एक अप्रैल तक शिक्षकों खाली पदों की गिनती करेगा और 31 मई तक संबंधित भर्ती आयोगों को अधियाचन भेजेगा। सचिव, माध्यमिक शिक्षा किंजल सिंह की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग युवाओं को समय से व निष्पक्ष ढंग से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था कर रहा है। नई समय-सारणी लागू होने से माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को समय पर भरा जा सकेगा। जिससे विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित होने के साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.