लखनऊ, जून 18 -- सरकारी माध्यमिक स्कूलों के 900 शिक्षकों को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) कानपुर में एआई व रोबोटिक्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे शिक्षक स्कूलों में छात्रों का इसका ज्ञान बेहतर ढंग से दे सकेंगे।राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से इन 900 शिक्षकों को जल्द आईआईटी कानपुर में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। यहां डिजिटल लिटरेसी, कंप्यूटेशनल थिंकिंग, कोडिंग, एआई व रोबोटिक्स का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत डिजिटल लिटरेसी को बढ़ावा दिया जा रहा है। एससीईआरटी की ओर से इन विषयों का पाठ्यक्रम विकसित किया है। जिसे विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। जिससे विद्यार्थियों को नई तकनीकी का ज्ञान दिया जाएगा। प्रशिक्षण में एआई व रोबोटिक्स की बारीकियां सीखकर शिक्षक सरल ढंग से...