लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। माध्यमिक स्कूलों के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई व्यवस्था की निगरानी अब प्रेरणा पोर्टल से की जाएगी। इसके तहत को-एजुकेशन वाले सभी माध्यमिक विद्यालयों के शौचालयों की वास्तविक स्थिति की मॉनिटरिंग के लिए प्रेरणा पोर्टल पर फोटो अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रत्येक विद्यालय को शौचालय के अंदर और बाहर की स्पष्ट तस्वीरें अपलोड करनी होंगी।शासन की ओर से सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि विद्यालयों में केवल शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शौचालयों में स्वच्छता, नियमित सफाई, जल की उपलब्धता, बिजली व्यवस्था (जहां आवश्यक हो) और सुरक्षित दरवाजों की स्थिति भी सुनिश्चित की जाए। इससे शासन स्तर पर रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी और किसी भी स्तर पर लापरवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.