शाहजहांपुर, अप्रैल 21 -- शाहजहांपुर। जिले में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक 11 सूत्रीय मांग पत्र डीआईओएस को सौंपा गया है। पत्र में एनपीएस कटौती, पेंशन, पदोन्नति सहित कई लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई है। मुख्य रूप से भीषण गर्मी को देखते हुए छात्रहित में विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित करने की मांग भी की गई है। इसके बाद शिक्षकों ने कहा कि एनपीएस कटौती का समुचित रखरखाव न होने से धनराशि शिक्षकों के प्रान खाते में प्रदर्शित नहीं हो रही है, वहीं एनपीएस से जीपीएफ में शामिल हुए शिक्षकों की राशि भी खाते में जमा नहीं हो पा रही है। यह भी पढ़ें- समस्याओं के निदान के लिए माशिसं ने डीआईओएस का सौंपा ज्ञापन इसके अलावा पदोन्नति, चयन वेतनमान और अवशेष भुगतान के मामलों का समय से निस्तारण न होने पर नाराजगी...