भदोही, अप्रैल 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को आ गया। लेकिन जिले में कितने विद्यार्थी पास हुए हैं इसका रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में रात्रि 8:30 बजे तक नहीं आ पाया था। परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थी विभाग में संपर्क करते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि शुक्रवार को संस्कृत बोर्ड परीक्षा का परिणाम तो आ गया था। लेकिन कितने विद्यार्थी पास हुए हैं, यह रात्रि 8:30 बजे तक विभागीय मेल पर नहीं आ पाया था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 25 अप्रैल शनिवार को सुबह 11 बजे लिस्ट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के मेल पर आएगा। यह भी पढ़ें- संस्कृत बोर्ड : जिले के टॉपर दुर्गेश बनेंगे सेना में धर्मगुरु, ऋतु का सपना सिविल सेवा संस्कृत बोर्ड की परीक्षा 19 फरवरी स...