पीलीभीत, मार्च 7 -- पीलीभीत। जनपद के पीएमश्री राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कराए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तलब की गई है। प्रगति रिपोर्ट न मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी करवाई की चेतावनी दी गई है। जनपद में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरखेड़ा और राजकीय इंटर कॉलेज गभिया सहराई संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों को पीएम श्री की श्रेणी में रखा गया है। प्रत्येक वित्तीय वर्ष में पीएम श्री स्कूलों के रखरखाव के लिए एक निश्चित रकम प्रदान की जाती है। इस रकम से स्कूलों में काम कराए जाते हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सभी स्कूलों को वित्तीय धनराशि प्रदान की गई। मगर किसी विद्यालय ने इस धनराशि का उपयोग प्रमाण पत्र और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.