माध्यमिक शिक्षा विभाग के चार स्कूलों की बोर्ड से मान्यता समाप्त
बुलंदशहर, जून 19 -- बुलंदशहर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वित्तविहीन स्कूलों में नामांकन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ पूरे प्रदेश में बड़ी कार्यवाही की है। जिले के चार स्कूलों की मान्यता निरस्त हुई है, जो पिछले तीन सालों से एक भी बच्चे का प्रवेश नहीं करा पाए और इनके द्वारा विभाग को भी स्कूल के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। हालांकि बताया जा रहा है कि इन स्कूलों ने यदि सीबीएसई की मान्यता ली होगी तो एक मान्यता स्वत: ही निरस्त हो जाती है। यूपी बोर्ड को स्कूलों द्वारा प्रत्येक वर्ष स्कूलों द्वारा नामांकन की रिपोर्ट भेजी जाती है मगर इन स्कूलों से कोई रिपोर्ट नहीं गई है, जिस पर बोर्ड ने नए सत्र में चार स्कूलों की मान्यता को पूरी तरह से निरस्त कर डीआईओएस को अवगत करा दिया है। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बोर्ड में नामांकन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.