बरेली, जुलाई 11 -- प्रदेश सरकार के निर्देश पर 12 जुलाई रविवार को जिले में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस महाअभियान के तहत जिले में कुल 43,58,300 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग को 18,700 पौधरोपित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि रोपे गए सभी पौधों की प्रामाणिकता जांचने के लिए निर्धारित मोबाइल ऐप के माध्यम से उनकी जियो टैगिंग की जाएगी। इसके साथ ही पौधारोपण की तस्वीरें विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर भी साझा करनी होंगी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कल जिले में लगेंगे 66 लाख पौधे इस महाभियान की निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में एक व...