मुरादाबाद, अप्रैल 17 -- नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के बाद मीडिया से रू ब रू राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि अगर 33 प्रतिशत का अधिकार देने वाले मुखिया (पीएम मोदी) को आप भूले तो नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी। स्वर्ग की तो बात ही छोड़ो। उनके इस बयान की चर्चा सोशल मीडिया पर होती रही। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी की भी जमकर तारीफ की। मुख्यमंत्री को घर का मुखिया और अभिभावक जैसा बताया। राज्य मंत्री ने कहा कि जैसे व्यक्ति अपने कर्म करता है, उसे वैसा ही फल मिलता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपनी भावनाएं सकारात्मक रखें। यह भी पढ़ें- अधिनियम महिलाओं के आत्मसम्मान और उज्जवल भविष्य की गारंटी : गुलाब देवी अच्छा चरित्र बनाए रखें। समय का सदुपयोग करें। भौतिक वस्तुएं तो मिल सकती हैं पर समय कभी वापस नहीं आता। छात्रों के लिए संदेश दिया कि जीवन का ह...