बरेली, अप्रैल 27 -- शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान, उपाध्यक्ष संजीव सोलंकी व महासचिव अवधेश मिश्र के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को चंदौसी स्थित आवास पर आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इसमें योग्य और अर्ह शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षक पद पर पदोन्नति दिए जाने, सेवानिवृत्ति पर 300 दिनों के उपार्जित अवकाश का नकदीकरण, आउटसोर्सिंग सेवा निगम को अतिशीघ्र क्रियान्वित कर उनकी सेवा सुरक्षा एवं सम्मानजनक मानदेय दिए जाने, निशुल्क चिकित्सीय सुविधा दिए जाने, अप्रैल 2014 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के वेतन से सामूहिक जीवन बीमा की कटौती करवाने, वेतन विसंगति दूर कराने, प्रबंध समिति में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को प्रतिनिधित्व दिए जाने और पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग रखी गई। यह भी पढ़ें- शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.