उन्नाव, अप्रैल 28 -- उन्नाव, संवाददाता। सरकारी खजाने और शिक्षकों के अधिकार में हुए खेल की जांच के लिए डीआईओएस ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है। मामले का खुलासा पुरवा के एमआरआरएस इंटर कालेज के एक शिक्षक के बन रहे मात्र 1727 वेतन के बदले उसके खाते में 501727 रुपये का भुगतान कर दिए जाने के बाद हुआ है। इसके बाद पुरवा के एक ही विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी के आधा दर्जन स्टाफ के खातों में बीते वर्षों में 15 से 20 लाख रुपये भेजे गए। इसके बाद दूसरे रास्ते से यही पैसा वापस कराकर जेबें भर ली गईं।डीआइओएस ने आंतरिक जांच टीम में विभाग के लेखाधिकारी पियूष सिंह, राजकीय माध्यमिक विद्यालय इनायतपुर बर्रा के प्रिसिंपल अदनान व राजकीय माध्यमिक विद्यालय अरेर कला के प्रधानाचार्य कमलेश को जांच में लगाया है। वहीं मामले में माध्यमिक शिक्षा विभाग में हुए लाखों के फर्जीवाड...