लखनऊ, जून 12 -- माध्यमिक शिक्षा के आउट ऑफ स्कूल छात्रों की गिनती की जाएगी। सभी ब्लॉकों में अभियान चलाकर आउट ऑफ स्कूल विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी। राजकीय माध्यमिक स्कूलों के प्राचार्य फिर इसे सत्यापित करेंगे और सूची राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) को भेजी जाएगी।राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने जिला विद्यालय निरीक्षकों व जिला परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 25 जून तक आउट ऑफ स्कूल छात्रों की सूची तैयार कर भेजी जाए। ब्लॉकों में राजकीय माध्यमिक स्कूलों के प्राचार्य सूची का सत्यापन करेंगे और फिर जिला स्तर पर आउट ऑफ स्कूल छात्रों की सूची बनाई जाएगी।एनआईओएस को इसकी सूची भेजकर ऐसे आउट ऑफ स्कूल छात्रों को पत्राचार के माध्यम से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- NIOS Bridge course : प्राइमरी शि...