माध्यमिक शिक्षा ः सभी प्रधानाचार्यों व शिक्षकों का बनेगा पहचान पत्र
कानपुर, अगस्त 3 -- कानपुर। प्रधानाचार्य परिषद ने सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी से भेंट की। इस दौरान प्रधानाचार्यों ने कहा कि सभी शिक्षकों का विभाग की ओर से विशिष्ट फोटो पहचान पत्र होना चाहिए। इस पर सहमति जताई गई। अब हर प्रधानाचार्य और शिक्षक का फोटो पहचान पत्र होगा। इसमें प्रधानाचार्य अथवा प्रबंधक व डीआईओएस के हस्ताक्षर होंगे। ऐसा पहली बार होगा। इसके अतिरिक्त फॉर्म 16 का मुद्दा उठाया गया। इसके न मिलने से आयकर रिटर्न फाइल नहीं हो पा रही है। डीआईओएस ने इसकी व्यवस्था के बदलाव का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. गिरीश कुमार मिश्र, हेमराज सिंह गौर, डॉ. मनप्रीत सिंह, धर्मेन्द्र अवस्थी, डॉ. सौरभ भट्ट, डॉ. अनवेश सिंह, डॉ. अजय पाठक, मोइनुल इस्लाम, शकील अहमद, देव सिंह, डॉ. दिनेश सिंह और शशिबाला सिंह उपस्थित रहीं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.