मुजफ्फर नगर, सितम्बर 5 -- मुजफ्फरनगर माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा और अन्य प्रमुख मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला संयोजक सुभाष गौतम के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने पुरकाजी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से उनके आवास पर मुलाकात उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों को निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शासनादेश शीघ्र जारी करने की जोरदार मांग की। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वह इन विषयों को अतिशीघ्र मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और शासनादेश जारी कराने का पूरा प्रयास करेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला संयोजक सुभाष गौतम, मनोज कुमार ...