बलरामपुर, फरवरी 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाए जाने की मांग तेज हो गई है। शासनादेश जारी न होने से नाराज उत्तर प्रदेश माध्यमिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विरोध जताते हुए जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष रमेश शुक्ला, संरक्षक कुमार पांडेय और कोषाध्यक्ष संदीप सक्सेना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सदर विधायक पल्टूराम से मुलाकात कर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने कहा कि सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारी विद्यालय व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं, इसलिए उन्हें भी शिक्षकों की भांति कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ मिलना चाहिए। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला से उनके आवास प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.