माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन 13 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
कानपुर, अक्टूबर 6 -- कानपुर। माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। डीआईओएस के नामौजूदगी में वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी ने कहा कि संगठन की 13 सूत्री मांगें हैं, जिनमें पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षक पद पर पदोन्नति, सेवानिवृत्ति के समय उपार्जित अवकाश का नकदीकरण कैशलेस चिकित्सा सुविधा लिपिक संवर्ग का त्रिस्तरीय पुनर्गठन, आउटसोर्स नियुक्तियां बंद कर पूर्णकालिक नियुक्तियां करने, तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्तियां की लगी रोक हटाए जाने, प्रबंध समिति में भागीदारी शिक्षकों की भांति शिक्षणेत्तर कर्मियों का ऑनलाइन स्थानांतरण आदि हैं। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद जोशी, अजय प्रधान, प्रसून तिवारी, प्रदीप त्रिवेदी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.