फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का 58 वां प्रांतीय सम्मेलन मथुरा में आठ जनवरी से होने जा रहा है। फिरोजाबाद में भी प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिले से भी बड़ी संख्या में शिक्षक इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए जाएंगे। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्रियों के साथ में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनके समक्ष 23 सूत्रीय मांगों के साथ शिक्षकों की समस्याओं को रखा जाएगा। शनिवार को शहर के एक होटल में आयोजित माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव ने कहा कि प्रांतीय सम्मेलन योगी राज भगवान कृषण की जन्मस्थली मथुरा के किशोरी रमण इंटर कॉलेज में होगा। आठ जनवरी से शुरू होने वाला सम्मेलन तीन दिन दस जनवरी तक चलेगा। सम्मेलन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केंद...