माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट का धरना सात अगस्त को
लखनऊ, जुलाई 19 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने 15 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 31 जुलाई को प्रदेश भर में जिला विद्यालय निरीक्षकों के कार्यालयों पर चेतावनी दिवस मनाते हुए धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं सात अगस्त को लखनऊ में आयोजित धरने में प्रदेश भर के शिक्षक शामिल होंगे।प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र कुमार सिंह पटेल, महामंत्री आशीष कुमार सिंह एवं संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण और कार्यवाहक संस्था प्रधानों के वेतन भुगतान में अधिकारियों की मनमानी पर गहरा आक्रोश जताया है। इनका आरोप है कि कोर्ट के आदेशों की अनदेखी कर शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.