माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक हित को लेकर की वार्ता
भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर । बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा से मिलकर शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता की। बैठक में प्रभारी प्रधानाध्यापक नियुक्ति, केंद्राधीक्षक/वीक्षण ड्यूटी रैंडमाइजेशन, बकाया वेतन एवं भत्तों का भुगतान, शिक्षकों की प्रोन्नति, खाता संचालन की अनुमति तथा शिक्षकों के जिला अंतर्गत स्थानांतरण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया। वार्ता में संघ के जिला सचिव डॉ. रवि शंकर, परीक्षा सचिव प्रवीण झा, कहलगांव अनुमंडल सचिव नसीम आलम, प्रमंडल संयुक्त सचिव डॉ. अभय कुमार एवं सदर अनुमंडल उपाध्यक्ष शिवब्रत कुमार व राज्यपार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.