कौशाम्बी, जुलाई 28 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले मंगलवार को दर्जनों पदाधिकारियों ने माध्यम विद्यालयों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने मांग किया है कि एनपीएस से ओपीएस गए अध्यापकों की धनराशि उनके खाते में नहीं गई है। आदर्श इंटर कॉलेज में डीआईओएस की गलती से कैशलेश चिकित्सा कार्ड नहीं बन पा रहा है। महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज आलम चंद्र के चार शिक्षकों का आज तक डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन नहीं हो पा रहा है। इसके पूर्व डीआईओएस को इस बाबत ज्ञापन भी दिया जा चुका है। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पेयजल एवं शौचालय की स्वच्छ व्यवस्था नहीं है। विद्यालयों में...