दरभंगा, जून 15 -- दरभंगा। शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में जिला सचिव श्रवण नारायण चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। मनोज कुमार राय ने बताया कि संघ की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। आगामी 18 जून तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर संघ चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा। संघ के मनोज कुमार राय ने बताया कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला इकाई दरभंगा द्वारा डीईओ को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में नियोजित शिक्षकों का मार्च से लंबित वेतन भुगतान, शहरी परिवहन भत्ता एवं डीए का बकाया भुगतान, वर्ष 2025 की परीक्षाओं के मूल्यांकन का पारिश्रमिक भुगतान, पात्र विशिष्ट, विद्यालय अध्यापक एवं नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति, कमरों की कमी वाले माध्यमिक विद्यालयों में दो पालियों में पढ़ाई की अनुमति, क...