गिरडीह, सितम्बर 10 -- गिरिडीह। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गिरिडीह के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला कोषागार पदाधिकारी से मुलाकात कर शिक्षकों के लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। ज्ञापन में शिक्षकों के वेतन का प्रत्येक माह निर्धारित समय पर नियमित भुगतान, ग्रीष्मावकाश में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति अवकाश तथा जनगणना कार्य-2026 में लगे शिक्षकों को अवकाश का लाभ देने की मांग की गई। मई 2023 के बाद नियुक्त शिक्षकों की सेवा सम्पुष्टि शीघ्र पूरी करने और वर्ष 2019 में नियुक्त शिक्षकों के सेवा सम्पुष्टि प...