सीतापुर, अगस्त 9 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को उजागर लाल इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। बैठक में लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी जगजीवन प्रसाद शुक्ला, मंडलीय अध्यक्ष तुलसीराम मिश्र और रायबरेली के कई पदाधिकारी शामिल हुए। वक्ताओं ने आगामी चुनाव में संगठन के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। प्रत्याशी जगजीवन प्रसाद शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों की पुरानी उपलब्धियों को सुरक्षित रखने और समाप्त की गई धारा 12, 18 और 21 की बहाली के लिए सदन तक मजबूत आवाज पहुंचानी होगी। जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने सभी बूथ प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क करें। यह भी पढ़ें- Sitapur News: माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन इस...