वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की सभा गुरुवार को इंग्लिशिया स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर में हुई। प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने शिक्षकों के मानसिक और आर्थिक शोषण का मुद्दा उठाते हुए सेवा सुरक्षा और पेंशन बहाली की मांग की। इस दौरान जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें वेद कुमार सिंह को अध्यक्ष, अजय त्रिपाठी को जिला महामंत्री, महेंद्र कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष और सुरेश यादव को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर गिरीश कुमार सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, कृष्णानंद राय, श्रीराम कुमार वर्मा और संयुक्त मंत्री पद पर अरविंद कुमार राय, दुर्गा प्रसाद सिंह, जयप्रकाश, सुलाब सिंह चुने गये। अध्यक्षता दिनेश कुमार तिवारी ने की। संचालन अजय कुमार रेड्डी ने किया। इस अवसर पर रेवती रमण शर्मा, डॉ. समीर कुमार श्रीवास्तव, अ...