माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट का धरना आज
एटा, जुलाई 29 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट जिला कार्यकारिणी प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 30 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दोपहर दो बजे से धरना प्रदर्शन करेगा। जिलाध्यक्ष राजू राम रतन ने बताया कि 30 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 25 सूत्रीय मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। अंत में मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, सेवा सुरक्षा की पुनर्स्थापना, माध्यमिक शिक्षा का राजकीयकरण, वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सम्मानजनक मानदेय की व्यवस्था, मदरसा शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, दोनों तरफ से एनओसी रहित स्थानांतरण नीति तथा शिक्षकों की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान जैसे मुद्दे शामिल हैं। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.