लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी के सभी जिलों में शनिवार को माध्यमिक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। सभी जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओ) कार्यालयों पर शिक्षक धरना देंगे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। माध्यमिक शिक्षक सेवा सुरक्षा, पुरानी पेंशन बहाली और निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन की मांग करेंगे। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि संगठन सभी जिलों में अपनी मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन करेगा। डीआईओएस के माध्यम से शासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन को लेकर शिक्षकों का धरना कल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...