लखनऊ, अप्रैल 6 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के बैनर तले इको गार्डन में प्रदेश भर से आए हजारों शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा की बहाली को लेकर जोरदार आवाज उठाई। शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि सेवा सुरक्षा से जुड़ी धारा 21, धारा 18 और धारा 12 को समाप्त किए जाने के बाद उनकी स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। अब वे प्रबंध तंत्र के दबाव में काम करने को मजबूर हैं और उनके अधिकार लगातार सीमित होते जा रहे हैं। संघ एकजुट की रैली में शिक्षकों की समस्याओं की 25 सूत्रीय मांग मुख्यमंत्री को भेजा गया। रैली के दौरान शिक्षकों ने आरोप लगाया कि वेतन, भत्ते, तबादले और नियुक्ति की प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं हैं। इन व्यवस्थाओं के नाम पर उनका लगातार शोषण किया जा रहा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.