माध्यमिक शिक्षकों ने की पदोन्नति की मांग
लखनऊ, अगस्त 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता सरकारी माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की समय पर पदोन्नति किए जाने की मांग की गई है। निर्धारित समय अवधि पूरा करने वाले शिक्षकों को समय से ग्रेड पे देने और राजपत्रित घोषित करने की मांग उठाई गई है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सत्य शंकर मिश्रा व संरक्षक रामेश्वर पांडेय ने अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर कर शिकायत की है कि राजकीय शिक्षकों के साथ विभाग काफी समय से अन्याय कर रहा है। उन्हें समय से पदोन्नति नहीं मिल रही है, जिसके कारण सहायक अध्यापक व प्रवक्ता उसी पद से सेवानिवृत्त होने को बाध्य है, जो अत्यधिक पीड़ादायक है। संघ ने मांग है कि यदि शिक्षकों को समय से पदोन्नति नहीं मिल पा रही है तो ऐसे शिक्षकों को राजपत्रित घोषित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.